हाथरस। गांव नगला इमलिया में फायरिंग की घटना के मामले में एसओजी टीम व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नगला इमलिया मे फायरिंग की घटना करने वाले 1 आरोपी अरविंद से हुई पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जबाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया तथा 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 तमंचा, 3 जिंदा, 3 खोखा कारतूस 315 बोर एवं घटना मे प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं ।

पुलिस के मुताबिक गत 14/15 सितम्बर की रात्रि मे थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत नगला इमलिया मे अरविंद व उसके कुछ अन्य साथियों ने वादी के घर पर आकर गाली गलौच की व हवाई फायरिंग करते हुए भाग गये ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसओजी एवं सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में गठित पुलिस टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त नगला इमलिया मे फायरिंग की घटना करने वाले आरोपियों के कहीं जाने की फिराक मे है की सूचना पर एसओजी टीम व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस टीमो द्वारा घेराबंदी की गयी तो लखन गेस्ट हाऊस के पास से बोझिया को जाने वाले बम्बे के पास अंडरपास पर आरोपी अरविंद से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार किया गया । घायल अरविंद को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा कांबिग के दौरान 3 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों में अरविंद पुत्र कुँवरसेन, उमेश मीना पुत्र भुल्लन सिंह, दिनेश उर्फ दिन्ना पुत्र रामप्रसाद व संजय पुत्र दर्शन सिंह समस्त निवासी ग्राम बोझिया थाना हाथरस जंक्शन हैं ।गिऱफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी एसओजी धीरज गौतम मय टीम तथा थाना प्रभारी ललित शर्मा थाना हाथरस जंक्शन मय टीम शामिल थे।












