सामाजिक विचार गोष्ठी की तिथि व समय बदलने की मांग

हाथरस। श्री दाऊजी महाराज मेला में 16 सितम्बर को प्रातः 10 बजे आयोजित सामाजिक विचार गोष्ठी कार्यक्रम को आगे बढ़ाने एवं समय दोपहर 2 बजे से किये जाने की मांग को लेकर मेला रिसीवर को पत्र भेजकर संयोजक नेताजी सूरजपाल सिंह नेताजी ने मांग की है।

उन्होंने कहा है कि तृतीय प्रान्तीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज मेले का बलदेव छठ से शुभारम्भ हो रहा है, जिसमें सामाजिक विचार गोष्ठी कार्यक्रम को 16 सितम्बर को करने के लिये उन्हें सामाजिक विचार गोष्ठी का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने समय परिवर्तन हेतु अनुरोध करते हुए 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे से किए जाने का अनुरोध किया है। यदि तिथि समय परिवर्तन संभव न हो तो, ऐसी स्थिति में वह उक्त कार्यक्रम को करने में असमर्थता व्यक्त की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment