हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राजकीय 115 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव का आज श्री गणेश चतुर्थी से श्री गणेश हो गया है। आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना के साथ जहां श्री गणेश जी का आवाहन करते हुए पूजन अर्चन किया गया। वहीं ध्वजा पूजन कर मंदिर की प्राचीर पर ध्वजा स्थापित की गई है। इस मौके पर भक्तों द्वारा किए गए जयघोषों से पूरा माहौल भारी भक्तिमय बन गया और आज से मेला क्षेत्र में रौनक भी शुरू हो गई है। वहीं मेला प्रशासन द्वारा मेले की सजावट के साथ चौक चौबन्ध सुरक्षा व्यवस्थाएं अन्य आदि इंतजाम किए गए हैं।

ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राजकीय 115 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव का आज श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ब्रज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले की परंपरा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने प्रार्थना की कि यह ऐतिहासिक मेला सकुशल और निर्विघ्न रूप से संपन्न हो। पूजा के दौरान पूरा मंदिर परिसर शंखनाद और घंटों की गूंज से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
पूजन के उपरांत मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया गया, जो मेले की शुरुआत का एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतीक माना जाता है। ध्वजारोहण के साथ ही श्री दाऊजी महाराज के ऐतिहासिक मेले का अनौपचारिक प्रारंभ हुआ है। मेले का विधिवत शुभारंभ 17 सितम्बर को देवछठ के दिन किया जाएगा। मेला रिसीवर/ जिलाधिकारी ने मेला प्रांगण स्थित श्री वेद भगवान मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर सभी जनपदवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ब्रज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले की परंपरा का शुभारंभ किया गया है और मेला शुभारंभ की परंपरा पूर्ण करते हुए पूजन अर्चन किया गया।गणेश जी को लड्डू का भोग लगाया गया और गणेश जी की आरती की।ध्वजा पूजन और मंदिर की परिक्रमा कर मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी ने इसके पश्चात श्री दाऊजी और रेवती मईया की पूजा अर्चना कर माथा टेककर आशीर्वाद लिया तथा मेला कुशलता पूर्वक संपन्न की कामना की।
श्री गणेश चतुर्थी पर विधिवत पूजन अर्चन का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोचारण के साथ आचार्य डॉ. गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, सेवायत पुजारी मधुसूदन चतुर्वेदी,संजीव चतुर्वेदी,राजीव चतुर्वेदी,वेदांत चतुर्वेदी, नमन चतुर्वेदी द्वारा संपन्न कराया गया। जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल आंधीवाल एडवोकेट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं (स्काउट-गाइड) ने बैंड की मधुर धुनों पर जिलाधिकारी का स्वागत किया। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने रिसीवर कैंप में स्कूली छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस हिमांशु माथुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मेला सहायक शशिकांत गौतम, रवि शर्मा के अलावा बांके बिहारी अपना वाले, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, डोली पहलवान,खारदार गुरु ,पवन वशिष्ठ आदि श्रद्धालु सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार, छायाकार बंधु एवं नागरिक आदि उपस्थित थे।












