हाथरस। जिला हाथरस टेंट लाइट कैटरिंग फूल व्यापारी संगठन के बैनरतले ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले कार्यक्रमों के संयोजकों का कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में भव्यता के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
जिला हाथरस टेंट लाइट कैटरिंग फूल व्यापारी एसोसिएशन द्वारा किए गये स्वागत सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष पं. हरिमोहन शर्मा गुरुजी द्धारा मेला में होने वाले विशाल व्यापारी सम्मेलन के संयोजक सुरेशचंद्र अग्रवाल व विशाल पर्यावरण सम्मेलन के संयोजक भवतोष मिश्र एंव विशाल धार्मिक सम्मेलन के संयोजक पं. गणेशचंद्र वशिष्ठ मेंडू वाले तथा संयोजक पं. मनोज दुबे का संयोजकों का अंगवस्त्र पहनाकर व माल्यार्पण कर भगवान श्री दाऊजी महाराज की तस्वीर प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया।। समारोह की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ नेता हाजी साबिर अली ने की तथा संचालन गंगासरण सैनी फूल वालों ने किया।स्वागत समारोह में सर्वश्री वरिष्ठ नेता बालकिशन शर्मा बालो गुरु, बृजमोहन शर्मा मुरसान वाले, आशु सैनी, केके सिंह, किशन सहाय शर्मा, आरके सिंह, लालाराम आदि मौजूद थे।












