हाथरस। ब्रज के ऐतिहासिक राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में लगने वाले विप्र समाज के ब्राह्मण शिविर में इस वर्ष भी भव्य आयोजन होने जा रहे है। आगामी 25 सितंबर को ब्राह्मण समाज का विशाल पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, जिसकी कमान लगातार तीसरी बार वरिष्ठ पत्रकार राजू शर्मा को सौंपी गई है।
संयोजक मनोनीत होने के बाद नगर के प्रसिद्ध श्रीराम दरबार मंदिर (राम चौक तालाब चौराहा) पर राजू शर्मा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी और समाज के लोगों ने उन्हें माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर राजू शर्मा ने कहा कि मैं ब्राह्मण महासभा का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर पुनः विश्वास जताया। लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पूरी निष्ठा के साथ समाज के सभी पत्रकार बंधुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास करूंगा। यह सम्मेलन समाज की एकता और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती प्रदान करेगा।
विशाल ब्राह्मण पत्रकार सम्मेलन में 25 सितंबर को सिकंद्राराऊ, सादाबाद, सासनी, सहपऊ के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्र के सभी ब्राह्मण पत्रकार बंधुओ को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में ब्राह्मण शिविर के मुख्य संयोजक दिलीप कुमार उपाध्याय, संयोजक विश्वनाथ उपाध्याय, पत्रकार अनिल शर्मा, पत्रकार राहुल शर्मा, मंदिर के पुजारी हरगोविंद शर्मा और समाजसेवी प्रवीण शर्मा मौजूद थे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार अशोक रावत, संजय दीक्षित, संजय शर्मा और नीरज चक्रपाणि ने भी राजू शर्मा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यह सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल सिद्ध होगा।












