महिला अस्पताल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

हाथरस।जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज दोपहर जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और पूरी मेडिकल टीम मौजूद थी।


जिलाधिकारी के निरीक्षण का मुख्य मकसद उन गर्भवती महिलाओं के लिए वार्ड बढ़ाना था, जिन्हें ऑपरेशन से डिलीवरी की जरूरत होती है। इसके लिए अस्पताल में वार्ड में जगह बढ़ाने की योजना बनाने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने नई इमरजेंसी वार्ड का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुरानी इमरजेंसी में जगह की कमी, घुटन, बेड की कमी और मेडिकल स्टाफ के बैठने की सही व्यवस्था न होने जैसी दिक्कतें अब पूरी तरह से दूर हो गई हैं। नई इमरजेंसी में पर्याप्त जगह है।

जिलाधिकारी ने मरीजों और उनके परिजनों से भी बात की और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने बन रहे क्रिटिकल केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया और उसकी क्वालिटी को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियर और ठेकेदार से इस बारे में जानकारी भी ली।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment