सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र गांव गिनौली किशनपुर में दवा लेकर लौट रही एक दंपती को नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गिनौली किशनपुर निवासी शशी पत्नी अनिल कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 सितंबर की शाम 7 बजे करीब सिकंदराराऊ से दवा लेकर अपने पति के साथ गांव लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही जयप्रकाश, गिरीश कुमार पुत्रगण महावीर ,श्रीकृष्ण पुत्र राजकुमार ने एकराय होकर जबरन रोक लिया और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसके पति अनिल ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से दंपती पर हमला कर दिया। जिससे दंपती घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










