हिंदी प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में 13 को होगा कवि सम्मलेन

हिंदी प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में 13 को होगा कवि सम्मले

सिकंदराराऊ। 13 सितंबर को हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कस्बा के मां भारती पब्लिक स्कूल में हिंदी प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान दोपहर 2 बजे से कवि सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। उक्त मामले की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष कवि देवेंद्र दीक्षित शूल ने बताया कि कवि सम्मलेन में डॉ राधेश्याम गुप्ता बंधु दिल्ली,डाॅ सुरेन्द्र सार्थक अलवर राजस्थान , कुमार संभव उज्जैन मध्य प्रदेश , यशदीप कौशिक हरियाणा,कवयित्री पल्लवी त्रिपाठी दिल्ली, धांसू खैरवी की खैर ,कवयित्री सीमा पुंढीर एटा, कुमारी उन्नती भारद्वाज बाड़ी,प्रमोद विषधर को आमंत्रित किया गया है। जो कवि सम्मलेन में काव्य पाठ करेंगे। स्कूल के संचालक द्वारा कवि सम्मलेन में समाज सेवियों का स्वागत सम्मान किया जाएगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment