कोतवाली क्षेत्र के गांव अजरोई लालगढ़ी में एक 21 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार लालगढ़ी निवासी जगदीश सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अनविश ने अचानक विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे वह घर में ही अचेत होकर गिर पड़ा। युवक को अचेत अवस्था में देख परिजनों की चीख-पुकार निकल पड़ी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजन आनन-फानन में वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने के बजाय सासनी के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, अनविश पढ़ाई कर रहा है और अविवाहित है।










