सिकंदराराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में 11 सितंबर को शान ओ शौकत के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज जुमे की नमाज के बाद कस्बा में स्थित शाही जामा मस्जिद से होगा। कस्बा भ्रमण के बाद जुलूस ए मोहम्मदी का समापन कस्बा के मोहल्ला मटकोटा स्थित अंसारिया स्कूल पर पहुंचकर होगा। सीरत कमेटी द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। सीरत कमेटी के सदर ने समाज के लोगों से जुलूस ए मोहम्मदी में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।











