खेत में खड़ी धान की सात बीघा फसल को ट्रैक्टर चलाकर किया नष्ट

सिकंदराराऊ। विकासखंड हसायन क्षेत्र के गांव सिकतरा में नामजद ने एक किसान के खेत में खड़ी धान की सात बीघा फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।


गांव सिकतरा निवासी दुष्यंत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि 7 सितंबर की शाम 6 बजे करीब उनके सात बीघा खेत में धान की फसल खड़ी थी। उन्होंने बताया कि इस जमीन का चकबंदी विवाद हाईकोर्ट में चल रहा है। वे इस जमीन पर कब्जा परिवर्तन के समय से काबिज हैं और इस खेत से चार फसलें ले चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही चार नामजद आरोपियों ने अपने दो ट्रैक्टरों से उनकी पूरी धान की फसल को जोतकर नष्ट कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment