सासनी- इगलास रोड स्थित गांव मुकुंदखेड़ा के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सडक पर फिसल गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार श्यामलाल पुत्र नेत्रपाल, निवासी मुरवार, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ अपने साले के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। बताते हैं कि कार्यक्रम से लौटते समय जब वह मुकुंदखेड़ा गांव के पास पहुंचा, तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सीएचसी सासनी में भर्ती कराया और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। परिवार के लोगों के अस्पताल पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।











