पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव मथुरापुर में एक खेत पर स्थित कोठरी में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को नगदी एवं ताश की गड्डी समेत गिरफ्तार किया है।
एसआई यदु नाथ सिंह अपने हमराहों के साथ बुधवार को क्षेत्र में गस्त पर मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि गांव मथुरापुर में एक खेत पर स्थित कोठरी में कुछ लोग फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपने नाम बांके लाल पुत्र सांवले लाल, मानपाल पुत्र ओमप्रकाश, नावेद पुत्र शौदान सिंह ,मुन्नेश पुत्र जवाहर लाल, भूप्रकाश उर्फ पप्पू पुत्र मलखान निवासीगण गांव मथुरापुर थाना हसायन बताया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 1100 रुपए नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment