पिता पुत्री को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सूआ मोहनपुर में नामजदों ने पिता पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सूआ मोहनपुर निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र दीप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 3 सितंबर की रात्रि 8 बजे करीब गांव में दुकान पर बैठा था । तभी गांव के ही हरीचन्द्र , गुड्डू, राजेन्द्र, मोनू व लोकेश पुत्रगण राजेन्द्र सिंह बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व उसकी पुत्री दिव्या पर लाठी डंडों से हमला कर दिया । जिससे पिता पुत्री दोनों घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment