हाथरस। शहर में बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों में आज चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से बिजली चोरी करने वालों में भारी खलबली मच गई और अभियान के दौरान विद्युत विभाग टीम द्वारा कई स्थानों पर बिजली चोरी को पकड़ा गया है।। विद्युत चेकिंग अभियान को लेकर विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता के निर्देश पर सबस्टेशन कोटा रोड और गिजरौली क्षेत्र में विद्युत टीमों ने बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान कुल सात उपभोक्ता अलग-अलग तरीकों से बिजली चोरी करते पाए गए।विद्युत विभाग के अनुसार सब स्टेशन कोटा रोड के अंतर्गत आने वाले हाई लॉस क्षेत्रों में बिजली चोरी रोको अभियान चलाया गया। टीम ने घरों और प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शनों की जांच की। चेकिंग के दौरान तीन उपभोक्ता अलग-अलग माध्यमों से बिजली चोरी करते मिले।विभाग की ओर से इन उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमों के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विद्युत सब स्टेशन गिजरौली के अंतर्गत टाउन-3 फीडर पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने इन सभी के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।चेकिंग टीम में जूनियर इंजीनियर ललित कुमार यादव (गिजरौली), जूनियर इंजीनियर आयुष कंसल (वाटर वर्क्स), जूनियर इंजीनियर ऋतु शर्मा (नवीपुर), जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार (काशीराम), राधेश्याम टीजी-2 सहित ठेका कर्मचारी मौजूद थे।
विद्युत अधिकारियों का कहना है कि हाई लॉस वाले क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाए जाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग के नियमों के हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।












