मकान के बंटवारे को लेकर दंपती को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर में नामजदों ने मकान के बंटवारे को लेकर दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला नगला शीशगर निवासी आराम जहां पत्नी अय्यूब ने दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की दोपहर 3 बजे करीब उसके ही परिवार की भूरी पत्नी इसराइल , निशी पुत्री वकील इसराइल, इसराइल पुत्र नवाब एवं रजा पुत्र इसराइल मकान के बंटवारे को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर एवं उसके पति पर हमला कर दिया । जिससे दंपती लहूलुहान हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment