नामजदों ने युवक पर हमला कर तोड़ी हाथ की हड्डी

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर अगराना में नामजद ने मिलकर एक युवक पर लाठी डंडों से प्रहार कर उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी । पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रामपुर अगराना निवासी ओमवीर सिंह पुत्र भवानी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह सोमवार को अपने खेत पर गया था। वहां पहले से मौजूद गांव के ही अनिल कुमार पुत्र साहब सिंह , अवनीश पुत्र सुरेश चंद्र, मानपाल पुत्र मित्तर सिंह, सुनीता देवी पत्नी पप्पू सिंह व राजकुमार पुत्र राजबहादुर कहने लगे कि यहां पर चबूतरा बनेगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment