बाइक सवारों से महिला को लिफ्ट लेना पड़ा भारी : बाइक सवार युवक महिला का पर्स छीन कर हुए फरार

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव पचों निवासी एक महिला को बाइक पर लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया । आरोपी बाइक सवार युवक महिला का नगदी एवं आभूषण से भरे पर्स को छीन कर फरार हो गए । पीड़िता ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है।
गांव पचो निवासी सुमन देवी पत्नी योगेश कुमार ने दी तहरीर में कहा है कि वह 21 अगस्त की शाम 4 बजे करीब कस्बा के जी टी रोड स्थित क्रीड़ा स्थल के पास खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए । जिन से उसने अपने गांव जाने के लिए लिफ्ट मांगी। आरोपियों ने महिला को अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसके पास रखे बैग को रास्ते ने छीन कर भाग गए । बैग में महिला के चार हजार रुपए नगद एवं आभूषण रखे थे।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment