सासनी। समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण सम्मेलन का आयोजन कस्बा स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके के समर्थन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप सिंह थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रूपकिशोर कश्यप ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन सादाबाद एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुशवाहा एवं गिरीश नागर मौजूद थे।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने का आह्वान किया।
वहीं चौधरी भाजुद्दीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने रामनारायण काके को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में जुटने की अपील की।
प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुशवाहा ने अपने समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की अपील की और कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
सम्मेलन में रामनारायण काके ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव में सहयोग और समर्थन की अपील की।
कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत गौड़ एवं सुनील कुमार दिवाकर ने किया।इस दौरान श्याम सुंदर शर्मा, ज्ञान सिंह दिवाकर, चंद्रकेश बघेल सहित सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व नगर अध्यक्ष ललित चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष इशाक शाह, तेज प्रताप सिंह, महेश चंद यादव, चौधरी धर्मवीर सिंह, इकबाल अहमद, कमालुद्दीन मलिक, चेतन शर्मा, मोनू शर्मा, सुरेश कला, गोविंद उपाध्याय, राज बहादुर सिंह, नेत्रपाल सिंह राजपूत, जयवीर सिंह, नागेंद्र सिंह, राकेश भैया, अनिल कुमार सेंगर, जीतू कुमार, पूर्व सभासद साबिर , नदीम सैफी, दीपू ठाकुर, रमन वशिष्ठ, राजुल माहेश्वरी एडवोकेट, रवि एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।









