हाथरस। शहर के रुई की मंडी स्थित ठाकुर श्री कन्हैया लाल जी महाराज मंदिर पर कर्ज के कन्हैया का 171 वां वार्षिकोत्सव अखंड रामचरित मानस पाठ से आरंभ हो गया है। 30 अगस्त को आरंभ हुआ यह उत्सव 11 सितंबर को प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा।
कार्यक्रम का आरंभ मंगला आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रृंगार आरती और फिर मध्यान शयन के बाद संध्या कालीन श्रृंगार आरती का भव्य आयोजन हुआ। पूर्व मध्य में 12 बजे पं. रामकिंकर दीक्षित के आचार्युत्व में पूजन अर्चन के बाद रामचरितमानस के अखंड पाठ का आरंभ कराया गया।इस अवसर पर पं. रमेश चंद्र ब्रह्मचारी, अध्यक्ष राजीव शर्मा (राजू बौहरे), ठाकुर पवन सिंह पौरुष, पं. सारस्वत , पूर्व सभासद पवन वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, महेशचंद्र वार्ष्णेय, लक्की पंडित , राजकुमार वर्मा, सोनपाल वर्मा, प्रेम कुमार, मनोज वार्ष्णेय, अभी वार्ष्णेय आदि भक्त गण उपस्थित थे।









