लैपटॉप,साइकिल एवं स्कूटी पाकर बेटियों के खिले चेहरे:परीक्षा में बेटियों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

सिकंदराराऊ । सशक्त बेटी सुंदर समाज कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को रविवार को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 12 वर्ष पहले बेटियों और युवाओं की सोच बदलने के उद्देश्य से शुरू हुआ था । कार्यक्रम में बेटियों को खुले मंच से बोलने का अधिकार मिलने के कारण यह अत्यधिक लोकप्रिय हुआ है। इस वर्ष सैकड़ो बेटियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा में भाग लिया । गांव नगला जलाल स्थित टीकरी खुर्द रोड पर श्री राधाजी वेंकट हाल में समाजसेवी उदय पुंढीर के नेतृत्व में विकसित सिकंदराराऊ क्षेत्र के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सैकड़ों बेटियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ
कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक जगदीश, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जय सिंह पुंढीर, अपर निर्देशक अमरपाल सिंह लोधी, विभाग प्रचारक आरएसएस गोविंद अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परीक्षा में विजयी बेटियों को लैपटॉप, साईकिल और स्कूटी वितरित की गई । समाजसेवी उदय पुंढीर द्वारा वितरित किए गए उपहार को पाकर बेटियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील द्वारा किया गया। आयुषी गुप्ता, रागिनी, जहान्वी, तनिष्का, मोना, तनु, मनीषा को साईकिल व लेपटॉप रिचा यादव व प्रतिज्ञा एवं स्कूटी अंशिका व तुबा ने जीता। लकी ड्रा में साईकिल रेनू राजपूत व दामिनी ने जीती व लकी ड्रा में स्कूटी गुंजन ने जीती।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी उदय पुंढीर ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष किया जाता और पिछले लगभग 14 वर्ष से यह कार्यक्रम चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। ऐसे कार्यक्रमों से सकारात्मक सोच का विकास होता है । जिससे परिवारों को इसका लाभ मिलता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रह रही बेटियों की सोच को विकसित करना है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में अमित कुमार, चित्रांक्षा परमार, स्वेता वार्ष्णेय, देवककांत कौशिक रहे।
कार्यक्रम में देवेंद्र राघव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, मुकेश चौहान, देवेंद्र दीक्षित शूल, अरविन्द भारद्वाज, केके कौशिक, पुष्पेंद्र पुंढीर, धर्मेंद्र त्यागी, नीरज चौहान, देवेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, रितेश कुमार, सनी भारद्वाज ,राजीव, शिव कुमार, डॉ उपेंद्र, आदर्श दीक्षित, विक्रम कुमार, राजेश, प्रमोद यादव, यशवीर बघेल, मानपाल लोधी , योगेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।









