श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा का प्रतिनिधि मण्डल मिला जिलाधिकारी से : सौंपा ज्ञापन : श्री वेद भगवान शोभायात्रा 14 सितम्बर को


हाथरस। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजि.) का एक प्रतिनिधिमंडल सभा के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी के नेतृत्व में जिलाधिकारी/ मेला रिसीवर अतुल वत्स को ज्ञापन देते हुये अवगत कराया कि वेद भगवान की शोभायात्रा निकलने के बाद ही दाऊजी महाराज का मेला का शुभारंभ होता है। यह परंपरा जब से मेला शुरू हुआ तभी से चली आ रही है।
श्री वेद भगवान की शोभायात्रा गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को तथा देव छठ 17 सितंबर को मनाई जाएगी। साथ ही उनको श्री वेद भगवान में होने वाले कार्यक्रमों का तिथि वार कब क्या होना है का पत्र भी प्रेषित किया गया। तत्पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ जिलाधिकारी को श्री वेद भगवान की प्रसादी के रूप में वेद भगवान का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा आपको पूर्ण सहयोग किया जाएगा तथा आपके कार्यक्रमों के लिए जो धनराशि दी जाती है उस पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व महोत्सव सभापति शौर्य शर्मा सर्राफ, आचार्य बागीस दत्त गौड, आचार्य मनोज द्विवेदी, पं जयशंकर पाराशर, महामंत्री वेद भगवान, श्री भंवर सिंह पोरुष, पूर्व बीएसए, बृजेश वशिष्ठ अध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ, पं हेमेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment