
आगरा-अलीगढ नेशनल हाईवे 93 पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गांव जरैया मोड़ के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गांव जरैया निवासी काशीराम पुत्र नवाब सिंह, जवाहरलाल पुत्र श्यामलाल और परवीन पुत्र कांति अपनी बाइक से गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही वह जरैया मोड़ के पास एनएच 93 पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड जुट गई, लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने घायलों अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज जारी है।









