गांव भोजगढ़ी के माजरा मदार गड्डा में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गईं एक महिला को विषैले सर्प ने दंश मार दिया, जिससे महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव भोजगढ़ी के माजरा मदार गड्डा निवासी ललितेश अपने खेतों पर पशुओं के लिए चारा एकत्र कर रही थी। बताते हैं कि इसी बीच घास के बीच छिपे एक विषैले सर्प ने उनके हाथ में दंश मार दिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। घटना की भनक लगते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और ललितेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्समों ने उसका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उपचार लगातार जारी है।









