हाथरस। शहर के गणेशगंज स्थित सुविधा गैस सर्विस पर आज इंडेन गैस का 10 किलो का गैस सिलेंडर लॉन्च किया गया है। इस गैस सिलेंडर की खास बात यह है कि ये बुकिंग के 90 मिनट में सिलेंडर घर पहुंचेगा।। शहर में इंडेन गैस ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 किलोग्राम क्षमता वाला नया गैस सिलेंडर लॉन्च किया है। बताया गया है कि इस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद करीब 90 मिनट के अंदर घर पर सप्लाई उपलब्ध कराने की सुविधा दी जाएगी।इस नए सिलेंडर की खासियत इसकी प्लास्टिक फाइबर बॉडी बताई जा रही है। कंपनी के अनुसार इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पारंपरिक धातु के सिलेंडर की तुलना में हल्का और सुविधाजनक है। साथ ही सिलेंडर में गैस की मात्रा को बाहर से देखा जा सकता है और इससे दुर्घटना होने के बहुत कम चांस रहेंगे। इस सिलेंडर में उपभोक्ता आसानी से पता लगा सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।
सुविधा गैस सर्विस द्वारा उक्त 10 किलो का गैस सिलेंडर लॉन्च करते हुए कहा गया है कि इस गैस सिलेंडर की तेजी से डिलीवरी और गैस की मात्रा बाहर से देखने जैसी सुविधाओं के चलते इंडेन गैस का यह नया सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए खास आकर्षण बन रहा है।









