सर्प दंश से ग्रामीण की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में उपचार जारी

गांव नगला लोका में मंगलवार देर रात खेत पर जा रहे एक युवक को विषैले सर्प ने दंश मार दिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला लोका निवासी नितिन पुत्र नत्थीलाल मंगलवार देर रात जंगलों के लिए खेत की ओर जा रहा था। बताते हैं कि रास्ते में अंधेरा होने के कारण उसे सर्प दिखाई नहीं दिया। जिससे उसका पैर अचानक सर्प के ऊपर पड गया। वहीं पलटवार करते हुए सर्प ने नितिन के पैर में दंश मार दिया। जिससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने युवक को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण युवक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment