बाजार गई युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक

सिकंदराराऊ । कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती की मां ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी युवती की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अगस्त की शाम 7 बजे करीब उसकी पुत्री बाजार गई थी।

इस दौरान उसे करन पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला ब्राह्मणपुरी थाना सिकंदराराऊ अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment