नामजदों ने दंपती व पुत्री को पीटा

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला नौखेल में नामजदों ने एक दंपती व पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौखेल निवासी रिहाना पत्नी इरफान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 23 अगस्त की सुबह 9 बजे करीब गुड्डू पुत्र खचेड़ा ,फरमान फैजी व शंभू पुत्रगण गुड्डू निवासीगण मोहल्ला शाहबुद्दीगंज उसे व उसके पति इरफान को बिना बात के गाली गलौज करते हुए आए ।

जब दंपती ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। आरोपियों ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री महक को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment