सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती के भाई ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी युवती के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 अगस्त की सुबह 10:30 बजे करीब उसकी 20 वर्षीय बहन को नुरैन उर्फ अरमान पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी मोहल्ला नौरांगाबाद पश्चिमी थाना सिकंदराराऊ अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।









