शिव महापुराण में भगवान शिव के दस अवतारों का हुआ वर्णन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

कथा का रसपान करने को उमड़ रही भीड़

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में चल रही भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में पांचवे दिन रविवार को कथाव्यास सतगुरु शरण देव जी महाराज ने भगवान शिव के दस अवतारों की पावन कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की महिमा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और कथा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

कथा व्यास ने भगवान शिव के दस अवतारों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शंकर भक्तों के कल्याण, धर्म की रक्षा और संसार के उद्धार के लिए विभिन्न स्वरूपों में प्रकट हुए। भगवान शिव की महिमा का श्रवण करने मात्र से मनुष्य के जीवन में भक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा के दौरान शिव भक्ति का ऐसा वातावरण बना कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का रसपान करते रहे। कथा का रसपान करने को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है।

कथा में रामकिशन दीक्षित, पंकज दीक्षित, शुभम वार्ष्णेय, चंद्रकांत कुशवाह, पप्पू सिंह, मनोज शर्मा, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, कन्हैया पचौरी, दिनेश यादव, बृजेश पाठक, अनिल पाठक, अजय पुंडीर, विजय सिंह, कुलदीप शर्मा, सोनू शर्मा,अंश शर्मा , गौरीशंकर गुप्ता ,धर्मेंद्र शर्मा ,मुनेश शर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, आकाश शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, श्रीनिवास दीक्षित, दीपेश पाठक, सुभाष शर्मा, ओमवीर बघेल, विष्णु शर्मा, आशुतोष दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment