संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

कस्बा के गांव बिजहारी के माजरा न्यू बिजलीघर काॅलोनी में आवास निर्माण के दौरान एक करीब 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार न्यू बिजली घर काॅलोनी निवासी राजकुमार गोस्वामी के 22 वर्षीय पुत्र कमल के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। परिजनों ने बताया कि निर्माण कार्र के दौरान वह अचानक जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निजी वाहन से कमल को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां काफी देर तक जांच करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, कमल की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर इलाका पुलिस भी तत्काल सीएचसी पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अफसरान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। मृतक कमल अभी अविवाहित था।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment