हाथरस। श्रीधाम वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा जी (दीदी माँ) से शहर की वरिष्ठ समाजसेविका एवं कल्याणी गौधन क्रिएशन की डायरेक्टर श्रीमती दीप्ति वार्ष्णेय एवं नवीन गुप्ता अपेक्स वालों द्वारा भेंट की गई। इस अवसर पर हाथरस की बहनों की ओर से गौमय उत्पाद से निर्मित 1100 राखियाँ भेंट की गईं तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह राखियाँ गौमाता के संरक्षण, स्वदेशी एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की भावना से तैयार की गई हैं। साध्वी ऋतंभरा जी ने इस भावपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए सभी बहनों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस पुनीत कार्य में दीप्ति वार्ष्णेय,रूही जैन,मोहिता पोद्दार, पवन पचौरी, मधुराज शर्मा एवं रितु वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। सभी बहनों ने संकल्प लिया कि गौमाता के संरक्षण, गौमय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।यह भेंट केवल राखियों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि गौसेवा, मातृशक्ति और भारतीय संस्कारों के प्रति श्रद्धा का भावपूर्ण संदेश है।









