रालोद का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर बंटी भैया का किया जोरदार स्वागत

हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव व प्रवक्ता बंटी भैया को रालोद ब्रज क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी के आवास पर समाज के लोगों द्वारा आज उनका जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बंटी भैया ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने उनके कंधों पर बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। आने वाले समय में वह सादाबाद में राष्ट्रीय लोकदल को फिर से जिताकर पूरे समाज के लोगों का सीना ऊंचा करेंगे। समाज के लोगों का उन पर हमेशा आशीर्वाद रहा है और उनके दरवाजे भी समाज के लोगों के लिए 24 घंटा खुले हुए हैं। उनके होते हुए किसी की हिम्मत नहीं कि समाज के लोगों का कोई उत्पीड़न कर जाए। आज केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पर समाज के लोगों का विश्वास और बढ़ गया है और पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसकी कसौटी पर वह पूर्ण रूप से खरा उतरेंगे।। स्वागत कार्यक्रम में रामवीर सिंह भैयाजी, राजकपूर प्रिंसिपल, उदय सिंह प्रधान, गिर्राज फौजी ,काले भैया, सरदार सिंह एडवोकेट, नरेश एडवोकेट, विजेंद्र सिंह, कमल, रोहतास चौधरी, प्रशांत सिंह, सूरज निगम, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, डॉ. आरसी गोला आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment