हाथरस। जनपद के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 5 दरोगाओं को इधर से उधर करते हुए उनके कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस कप्तान द्वारा जारी आदेश में पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस कप्तान द्वारा पांच दरोगाओं को इधर से उधर करते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त करने के लिए उनके कार्य क्षेत्र बदले गए हैं और उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल को चौकी प्रभारी मंडी थाना हाथरस गेट से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी कंचौरा थाना सिकन्द्राराऊ भेजा गया है।उपनिरीक्षक लखमीचंद को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुरसान से चौकी प्रभारी मंडी थाना हाथरस गेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं उपनिरीक्षक मोनवीर सिंह को चौकी प्रभारी कंचौरा थाना सिकन्द्राराऊ से वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुरसान बनाया गया है।इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक ब्रह्माशंकर को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली और उपनिरीक्षक वीरराज सिंह को पुलिस लाइन से थाना हाथरस गेट स्थानांतरित किया गया है।।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों और प्रतिसार निरीक्षक को इन आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।









