मानक के विपरीत किया जा रहा सड़क निर्माण का कार्य इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़े बगैर ही डाल दी सीमेंटेड सड़क जिलाधिकारी से मामले की जांच की मांग


सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में नगर पालिका द्वारा सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मानक के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा है । ठेकेदार द्वारा पूर्व में बनी इंटरलॉकिंग सड़क पर पॉलिथिन डालकर सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मानक के विपरीत सड़क निर्माण सरकारी धन की बर्बादी और जनसुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मामले की गहनता से जांच कराने की मांग की है।
बतादें कि नगर पालिका द्वारा कस्बा में सड़को का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसीक्रम में मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है । ठेकेदार द्वारा पूर्व में बनी इंटरलॉकिंग सड़क के ऊपर ही पॉलिथिन डालकर सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ा नहीं गया और ना ही उस पर मिट्टी और गिट्टी डलवाई गई। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। जिससे सड़क जल्द ही उखड़ जाएगी। कुल मिलाकर ठेकेदार द्वारा सरकारी धन की पूर्ण रूप से बर्बादी की गई है। ठेकेदार द्वारा तय नियमों और गुणवक्ता की अनदेखी की गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment