
सिकन्दराराऊ। क्षेत्र के जलेसर मार्ग स्थित गांव भैंकुरी के निकट बीती रात एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़िया घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया ।
बताया जाता है कि मंगलवार की रात्रि को जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला गोदी निवासी जीतू पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 25 वर्ष, गोपाल पुत्र राकेश कुमार उम्र 23 वर्ष, कुलदीप पुत्र महिपाल उम्र 22 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से कांवड़ लेने को हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार कांवड़िया गांव भैकुरी के समीप पहुंचे । तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर अचानक फिसल गई। जिससे तीनों बाइक सवार कांवड़िया घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । आनन फानन में घायल तीनों कांवड़ियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनको घर भेज दिया।









