रंजिश में युवक पर किया जानलेवा हमला , गंभीर घायल आरोपियों ने युवक के मुंह में किया पेशाब, तोड़ा मोबाइल फोन आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को भेजा जेल गांव बाजिदपुर की घटना

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में पुरानी रंजिश के चलते नामजदों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से जमीन पर गिराकर पीटकर घायल कर दिया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपियों ने युवक के मुंह में पेशाब भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में आधा दर्जन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मंगलवार को दबिश देकर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुनेश कुमार पुत्र सोरन सिंह निवासी गांव दरियापुर उर्फ नगला भानचन्द थाना सिकंदराराऊ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 अगस्त की शाम 5 बजे करीब उनका पुत्र शिव कुमार बाजार करने गांव बाजिदपुर गया था। जहां रंजिश के चलते सोनू पुत्र महावीर सिंह, देवेन्द्र पुत्र यतेन्द्र अनिल , सुनील पुत्रगण नेपाल सिंह, विवेक पुत्र सुनील, विशाल पुत्र राजबहादुर निवासीगण खिजरपुर थाना सिकंदराराऊ ने उनके पुत्र शिवकुमार को घेर लिया और उसे जमीन पर गिराकर लात घूसों व लाठी डन्डो से मारा पीटा तथा जान से मारने का नीयत से धारदार हथियार से भी बार किया और जान से मारने की धमकी दी। जिससे उनके पुत्र के शरीर व सिर में गंभीर चोटें आई है। यही नहीं आरोपियों ने शिवकुमार के मुँह के अन्दर पेशाब भी किया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपी विवेक पुत्र सुनील व अनिल पुत्र नेपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस बाकी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment