हर घर तिरंगा अभियान के समर्थन निकाली तिरंगा यात्रा छात्रों का उत्साह


सासनी में केएलजैन इंटर कॉलेज ने आजादी अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के समर्थन में कॉलेज के प्रबंधक विवेक जैन और प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन के मार्गदर्शन में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
शुक्रवार को कॉलेज परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे राष्ट्रभक्ति के गीत गाए और देशभक्ति के नारे लगाए। मार्ग में खड़े लोगों ने भी इस यात्रा का स्वागत किया। अभियान का उद्देश्य आम जनता में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करना है। यह पहल आजादी के 75 वर्षों के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में की गई, जो स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाती है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक विवेक जैन ने कहा कि ऐसी पहलें भावी पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं। प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन ने छात्रों और शिक्षकों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। वहीं छात्रों ने आजादी का अमृत महोत्सव के इस उत्सव ने देशवासियों को एकजुटता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का संदेश दिया।
दूसरी ओर सासनी में
सासनी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार की अल सुबह इसमें विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। यह रैली नगर तथा ग्रामीण अंचलों के मुख्य मार्गों, प्रमुख गलियों और बाजारों से होकर गुजरी। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए। रैली के दौरान बैंड-बाजों की धुन, राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से पूरा नगर गूंज उठा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment