काँस्यकार समाज के स्नेह मिलन में भाजपा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि का जोरदार स्वागत समान

हाथरस। शहर के कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित श्री बिहारी जी महाराज मंदिर परिसर में काँस्यकार समाज बन्धुओं के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा सहभागिता की गई।


इस अवसर पर काँस्यकार समाज के वरिष्ठजनों द्वारा फूल-माला, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा एवं सांसद प्रतिनिधि ठा. राजेश सिंह गुड्डू का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा जहां कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं कांस्यकार समाज द्वारा किए गए स्वागत सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर पूर्व सभासद मनोज वर्मा एडवोकेट, रिसीवर मुकेश कुमार वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अतुल वर्मा, प्रकाश चन्द्र वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, महेश चंद्र वर्मा, राकेश बिहारी वर्मा, पवन वर्मा वन्दरवन, प्रमोद वर्मा, विजय वर्मा छोटे, सुनील वर्मा, शेखर वर्मा, रवि वर्मा, रामभरोसी लाल वर्मा, सुरेशचंद्र वर्मा तिवारी गली, मुन्नालाल वर्मा वीर, रमेशचंद्र वर्मा वडी कोठी , रूपकिशोर वर्मा विट्टो,रमेश वर्मा भिवानी वाले, दिलीप कुमार वर्मा, बांके बिहारी वर्मा सहित कांस्यकार समाज के अनेक बन्धु उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment