दर्जनों झांकियों व बैण्डों ने मचाई धूमःआतिशबाजीःबाबा जाहरवीर जी के पूजन,आरती को उमडे भक्तःभव्य स्वागत
हाथरस। करोड़ों करोड़ों की आस्था, श्रद्धा एवं मनोकामना पूर्ण करने वाले परम दयालु, परम कृपालु श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज जी की विशाल एवं भव्य ऐतिहासिक 45 वीं छड़ी मेला महोत्सव शोभायात्रा भारी धूमधाम के साथ शहर में निकाली गई। बाबा श्री जाहरवीर जी के विशाल एवं भव्य छड़ी मेला महोत्सव में भक्तों की जहां देर रात्रि तक भारी भीड़ उमड़ती रही। वही शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकियां एवं बैण्ड लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे तथा पूरे शहर भर में बाबा जाहरवीर जी की दर्जनों स्थानों पर भक्तों द्वारा आरती उतार कर स्वागत एवं पूजा अर्चना की गई और मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की गई।

शहर में पिछले 45 वर्षों से बाबा श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा श्री जाहरवीर कमेटी सेवा समिति के तत्वावधान में एवं श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज छड़ी मेला महोत्सव कमेटी के नेतृत्व में छड़ी मेला का भव्य शुभारंभ लाला का नगला पुलिस चौकी के पास पथवारी माता मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया और विशाल एवं भव्य ऐतिहासिक छड़ी मेला महोत्सव के शुभारंभकर्ता सादाबाद के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके द्वारा किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल द्वारा बाबा श्री जाहरवीर जी महाराज की आरती उतार कर एवं पूजा अर्चना करके मेला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मेला के अध्यक्ष विष्णु कुमार वाष्र्णेय, महामंत्री मोहनलाल वाष्र्णेय डिस वाले, कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा डिश वाले, उपाध्यक्ष ललित कुमार बैटरी वाले एवं मोहनलाल गोस्वामी, मंत्री पवन कुमार गुप्ता प्रिंटर्स, सह मंत्री लव कुमार वार्ष्णेय, कमेटी के अध्यक्ष आनंद वाष्र्णेय व योगेश वाष्र्णेय सानू द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत फूलमाला एवं दुपट्टा ओढ़ाकर तथा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मेला महोत्सव में सभासद श्रीमती बीना जैन, धीरज जैन,ऋषि उपाध्याय, नवीन गुप्ता एड., कृष्णा वाष्र्णेय, अर्जुन उपाध्याय, भंवर सिंह पौरुष, महेश चंद्र अग्रवाल, बांकेबिहारी वाष्र्णेय, गौरव शास्त्री, दीपू शर्मा, विक्की नागर, ललतेश गुप्ता सहित अन्य तमाम भक्त उपस्थित थे।

श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज छड़ी मेला महोत्सव का मेला पथवारी मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों में भ्रमण करते हुए चूना वाला डंडा होते हुए सादाबाद गेट स्थित अंगूमल धर्मशाला पर रात्रि एक बजे विश्राम हुआ। मेला पदाधिकारियों का शहर के मुख्य चौराहों एवं अन्य स्थानों पर शहर की धर्मप्रेमी जनता एवं सामाजिक संगठनों ने जगह जगह फूलमालाओं एव पटकाओं को पहनाकर मेला के अध्यक्ष विष्णु कुमार वाष्र्णेय, महामंत्री मोहनलाल वाष्र्णेय डिस वाले, कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा डिश वाले, उपाध्यक्ष ललित कुमार बैटरी वाले एवं मोहनलाल गोस्वामी, मंत्री पवन कुमार गुप्ता प्रिंटर्स, सह मंत्री लव कुमार वार्ष्णेय, कमेटी के अध्यक्ष आनंद वाष्र्णेय व योगेश वाष्र्णेय सानू आदि का स्वागत किया गया। मेले में आकर्षक एवं भव्य धार्मिक झांकियों तथा बैंडों ने अपना प्रदर्शन कर मेला महोत्सव की शान में चार चांद लगा दिए और मेला महोत्सव भव्यता एवं ऐतिहासिकता के साथ संपन्न हुआ।

श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज छड़ी मेला महोत्सव के मौके पर बाबा जाहरवीर जी के दर्शन एवं आरती उतारने के लिए शहर भर में भक्तों की जहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
वहीं मेला महोत्सव में मयंक गुप्ता गुप्ता मेंशन, लोकेश अग्रवाल, राहुल वाष्र्णेय, अमित कौशिक, वासुदेव वाष्र्णेय, योगेश वाष्र्णेय, प्रभात वाष्र्णेय, दिव्यांशु अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, हर्ष वाष्र्णेय, गौरव शास्त्री, ललतेश गुप्ता, रूप किशोर जीके, लोकेश अग्रवाल, मदन गोपाल वाष्र्णेय ,सौरभ शर्मा, पूर्व सपा शहर अध्यक्ष हेमंत गौड, अशोक अग्रवाल, पूरन कुशवाहा, सुनील कुमार दिवाकर, सोमेश सविता,मोनू अग्रवाल, पिंटू दिवाकर, नेत्रपाल सिंह राजपूत, प्रियांशु शर्मा, रिंकू ठाकुर, रामकुमार गुड्डा पुजारी, योगेश शर्मा, नरेश दिवाकर, डॉ. राजेंद्र वर्मा एड., राहुल सोनी, ओमप्रकाश वार्ष्णेय पान वाले, शिवा भारती, राजुल माहेश्वरी एडवोकेट, मोहित कश्यप एडवोकेट आदि तमाम भक्तजन शामिल थे।









