हाथरस। शहर के मधुगढ़ी इगलास अड्डा रेलवे फाटक चौराहा पर आज एक ट्रैफिक पुलिस करने की मानवीयता देखने को मिली और वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी मनोज कुमार यादव ने सराहनीय पहल करते हुए कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए स्वयं फावड़ा लेकर चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढों को मिट्टी डालकर भरने का काम शुरू कर दिया, जिससे कांवड़ यात्रियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो।
इस मानवीय कार्य को करते देख लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के कार्य की सराहना की गई। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ऐसे में ड्यूटी के साथ सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए यातायात सिपाही मनोज कुमार यादव द्वारा स्वयं गड्ढे भरने की पहल चर्चा का विषय बनी रही।वहीं, चौराहे पर ड्यूटी में तैनात दो होमगार्ड पुलिसकर्मी चाय पीते हुए नजर आए, जिसकी तस्वीर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।









