नामजदों ने घर में घुसकर युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर में नामजदों ने घर में घुसकर एक युवक को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव मीरपुर निवासी ब्रजेश पुत्र रामबाबू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 5 अगस्त की रात्रि 11 बजे करीब अपने घर में बैठा था। तभी गांव के ही अंकित पुत्र गजराज सिंह व मनोज पुत्र बहादुर सिंह गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment