सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुर में नामजदों ने घर में घुसकर एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव चित्तरपुर निवासी रामदुलारी पत्नी वीरपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति घर में बैठे हुए थे। तभी गांव के ही चंद्रवीर ,नरेश ,रघुवेंद्र व कृष्णा गाली गलौज करते हुए घुस आए। जब पति ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सरिया से प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उनके पुत्र कपिल एवं चंद्रशेखर को भी मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









