हाथरस। युवा जोश (ग्रुप) चैरेटेबिल सोसाइटी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में बालिकाओं एवं युवतियों के लिए मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन 9 अगस्त (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सेंट जॉन्स स्कूल मोहनगंज, घंटाघर पर किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाली यह मेंहदी प्रतियोगिता भी बालिकाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का एक प्रयास है।सेंट जॉन्स स्कूल की संचालिका सुचेता जॉन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की तथा अधिक से अधिक छात्राओं एवं युवतियों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आग्रह किया।
प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, स्कूल संचालिका सुचेता जॉन, प्रिया शर्मा, नीतू वर्मा, विपिन सिंह, कशिश, चंदन वार्ष्णेय सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।









