किशोर ने किया कीड़े मारने की दवा का सेवन, हालत गंभीर

गांव निनामई में एक किशोर से दादी ने अपने साथ ले जाने से मना करने पर किशोर ने पशुओं के कीड़े मारने की दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सासनी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहाँ से प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार की सुबह करीब 10 बजे, जितेन्द्र के करीब 12 वर्षीय पुत्र महेन्द्र ने अपनी अम्मा (दादी) के साथ दिल्ली जाने की जिद की थी। मगर दादी के दिल्ली जाने और साथ ले जाने से मना करने पर किशोर ने गुस्से में आकर पशुओं के कीड़े मारने की दवा का सेवन कर लिया। इसकी जानकरी जैसे ही परिजनों को हुई तो परिजनों में खलबली मच गई। परिजन आनन-फानन मे महेन्द्र को लेकर सासनी सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment