पूर्ण सतगुरु ही हैं जो हमारे जीवन को रूहानियत व प्रभु प्रेम से परिपूर्ण कर सकते हैं

हाथरस।सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वाधान में हुजुर बाबा सावन सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव की घड़ी पर आयोजित विशाल आध्यात्मिक सत्संग महोत्सव के छटे रोज मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग पर प्रातः व सायं की पालियों में आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया गया।


सत्संग ऑडियो वीडियो के माध्यम से दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की वाणी में प्रसारित किया गया। महाराज जी ने एक पूर्ण सतगुरु की शरण में जाकर जीवन को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया और समझाया कि एक पूर्ण सतगुरु ही हैं जो हमारे जीवन को रूहानियत व प्रभु प्रेम से परिपूर्ण कर सकते हैं और मानव जीवन के मूल ध्येय को पूरा करा सकते हैं।


इसके पश्चात जट्टारी से पधारे सत्संगकर्ता छैलबिहारी द्वारा ( ध्यान के माध्यम से जीवन में परिवर्तन ) विषय पर सत्संग किया गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक पूर्ण सतगुरु द्वारा नाम दान मिलने के बाद हमें नित्य सुबह उठकर ब्रह्म मुहूर्त में ढाई घंटे भजन, ध्यान पर अवश्य बैठना चाहिए। जब हम प्रभु की याद में बैठते हैं तो हमारे जीवन में कई तरह के सकरात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। इसी कड़ी में मथुरा से आये महावीर सिंह द्वारा आध्यात्मिक भजनों का संगीतमय गायन कर सत्संग हॉल को वातावरण प्रभु प्रेम से भर दिया।
सत्संग के दिन शाखा हाथरस का सत्संग हाल खचाखच भरा हुआ था। अंत में सभी संगत हेतु लंगर प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी साध संगत ने बड़े ही चाव के साथ ग्रहण किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment