हाथरस। गुरु शिष्य परंपरा के पवित्र पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर कृपाल आश्रम शाखा हाथरस पर गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
शाखा पर 25 जुलाई से निरंतर चल रहे सत्संग महोत्सव के पांचवें रोज गुरु पूर्णिमा पर्व को शहनाईयों के साथ मनाया गया तथा आश्रम को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया।उसके बाद सत्संगकर्ता देशराज ने गुरु महिमा पर सत्संग किया। उसके उपरांत अलीगढ से आये उपेंद्र कुमार की टीम ने आध्यात्मिक गजलों का गायन किया। गुरु महिमा के गुणगान से संगत से खचाखच भरा हुआ सत्संग हॉल भक्तिरस से सराबोर हो गया।
गुरु पूर्णिमा के दिन जनपद की दो अन्य शाखाओं क्रमशः राजिंदर् आश्रम ग्राम वीरनगर (सासनी) एवं कृृपाल आश्रम ग्राम पिछौती (हसायन) में गुरु का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजनीय संत राजिंदर सिंह जी महाराज के अनमोल प्रवचनों का ऑडियो और वीडियो के माध्यम से प्रसारण किया गया, जिसे सुनकर संगत ने गुरु की महिमा को जाना और आत्मिक शांति का अनुभव किया। सत्संग और भजन-सिमरन के बाद कार्यक्रम के समापन पर विशाल लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रेमपूर्वक गुरु का प्रसाद ग्रहण किया और इस पावन बेला में रूहानी शांति को पाया।









