ट्रांसपोर्ट के दौरान कॉपर सिल्ली की चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश ,पुलिस एवं एसओजी ने छह बदमाशों को किया गिरफ्तार

टीम ने 52 लाख कीमत की 26 कॉपर सिल्ली, दो तमंचे तथा चार कारतूस किए बरामद

ट्रक चालक की मिली भगत से रची गई थी चोरी की साजिश

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट के दौरान कॉपर सिल्ली की चोरी/गबन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर करीब 52 लाख कीमत की 26 कॉपर सिल्ली, दो तमंचे तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 23 जून को हरदोई निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 21 जून की शाम को राजेश कुमार एक ट्रक कंपनी का कॉपर लेकर गया था। 22 जून को जब माल फर्म तक नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्ट कंपनी ने सुबह 10 बजे पुष्पेंद्र को सूचित किया।

जीपीएस लोकेशन के आधार पर ट्रक सिकंदराराऊ क्षेत्र में लावारिस अवस्था में मिला, जबकि उसमें लदा अधिकांश कॉपर गायब था और ट्रक का चालक भी नरारद मिला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शनिवार को एटा-अलीगढ़ बाईपास के पास छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने 21 जून की रात्रि को इस योजना को अंजाम दिया। ट्रक चालक राजेश कुमार उर्फ बंटी निवासी एटा की मिलीभगत से करीब तीन माह पूर्व पूरी साजिश रची गई थी। आरोपियों ने ट्रक में लदी 48 कॉपर सिल्लियों में से 36 सिल्लियों को मैनपुरी के कुरावली के जंगल में उतार कर छिपा दी गयी और शेष 12 सिल्लियों को ट्रक में छोड़कर पुष्पेंद्र निवासी फिरोजाबाद को ट्रक के साथ सिकंदराराऊ की ओर भेज दिया गया था। पुष्पेंद्र ट्रक को एटा हाइवे पर लावारिस छोड़कर फरार हो गया । ताकि घटना लूट जैसी प्रतीत हो और पुलिस गुमराह हो जाए। बरामद कॉपर सिल्ली को दिल्ली में बेचने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शनिवार को गिरोह को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार उर्फ बंटू पुत्र राजकुमार निवासी गांव नगला धनु थाना सकीट जनपद एटा ,कुलदीप उर्फ मोहित उर्फ मामा पुत्र छोटेलाल यादव निवासी दीन नगरिया तिमनपुरा थाना कुरावली जनदप मैनपुरी, दुर्वेश कुमार यादव उर्फ झम्मू पुत्र शिवराज सिंह निवासी मझौला थाना पटियाली जनपद कासगंज ,पवन यादव पुत्र सतीश चन्द निवासी कोयना थाना बागवाला जपनद एटा, पुष्पेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी जोधपुर थाना एका जिला फिरोजाबद,अवधेश यादव पुत्र हेम सिंह निवासी चन्दनपुरा थाना पटियाली जिला कासगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत विभिन्न जनपदों में कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से सिल्लियों को बरामद कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment