प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान: चला बुलडोजर: मची खलबली

हाथरस। शहर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमणों पर अंकुश लगाने के लिए आज प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और इस दौरान बुलडोजर ने स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को धवस्त करते हुए उन्हें हटा दिया गया और अतिक्रमण करने वालों को पालिका प्रशासन की टीम द्वारा सख्त हिदायत दी गई।

शहर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमणों पर अंकुश लगाए जाने के लिए आज तहसील सदर के एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह के निर्देशन में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह व नगर पालिका प्रशासन की टीम द्वारा तालाब चौराहा से लेकर बिजली कॉटन बिल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका प्रशासन की टीम द्वारा बुलडोजर से जहां स्थाई पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त कराया गया। वहीं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया तथा टीम द्वारा अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर अतिक्रमणों की पुनरावृति की गई तो उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पालिका प्रशासन की टीम द्वारा शहर के मधुगढ़ी क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम द्वारा मधुगढ़ी क्षेत्र से भी स्थाई व स्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया। प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमण करने वालों में भारी खलबली मची रही और इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही।अभियान में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह, एएसआई मुजाहिद हुसैन, महेंद्र प्रताप सिंह, नजूल निरीक्षक यशुराज शर्मा, अमित कुमार, दिनेश गुप्ता, राजन सिंह, गौरव दीक्षित आदि अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment