महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए कल ग्राम कुम्हारई में आयोजित होगी महिला चौपाल

हाथरस। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जनपद में कल 17 जुलाई  को प्रातः 11 बजे से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ की अध्यक्षता में महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
महिला चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, महिला सुरक्षा, महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जनपद की अधिक से अधिक महिलाओं से महिला चौपाल में सहभागिता कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने की अपील की है।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment